हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक

झारखंड की राजनीति से बड़ी खबर है। झारखंड के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू को बीती देर रात गिरिडीह में हार्ट अटैक आया था।

रांची: झारखंड की राजनीति से बड़ी खबर है। झारखंड के कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू को बीती देर रात गिरिडीह में हार्ट अटैक आया था। 

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह स्थित अपने आवास पर थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। अटैक के आने के बाद उनके परिजन डॉक्टर के पास लेकर के गए लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के काफी प्रयास के बाद भी उनको नहीं बचाया जा सका। 

सुदिव्य कुमार सोनू वर्तमान में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। 2019 में पहली बार उन्होंने गिरिडीह सदर सीट से चुनाव में जीत हासिल की थी। 2024 की विधानसभा चुनाव में दूसरी बार जीत दर्ज करने के बाद वह हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। सोनू के पास पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद, युवा कार्य विभाग के साथ-साथ नगर विकास और उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी थी।

इधर सुदिव्य सोनू के निधन की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड गयी। गिरिडीह स्थित आवास से लेकर रांची के आवास तक समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया। सोनू की गिनती एक रणनीतिकार के साथ मृदुभाषी नेता के रूप में होती थी।