शराब घोटाला मामले के आरोपी राजेंद्र जयसवाल ने कोर्ट में की जब्त सिम कार्ड लौटाने की मांग

शराब घोटाला मामले के आरोपी राजेंद्र जयसवाल ने कोर्ट में की जब्त सिम कार्ड लौटाने की मांग

झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कारोबारी राजेंद्र प्रसाद जयसवाल ने एसीबी की विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर जांच एजेंसी द्वारा जब्त किए गए अपने सिम कार्ड को वापस करने की मांग की है। मामले पर अब अगली सुनवाई 6 जून को निर्धारित की गई है।

राजेंद्र प्रसाद जयसवाल मूल रूप से छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और मेसर्स वेलकम डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं संचालक बताए जाते हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, उन्होंने झारखंड में देशी शराब की आपूर्ति का ठेका कथित रूप से निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी माने जाने वाले सिद्धार्थ सिंघानिया के माध्यम से हासिल किया था।

एसीबी की जांच में यह आरोप भी सामने आया है कि शराब आपूर्ति अनुबंध पाने के लिए उत्पाद विभाग के कुछ अधिकारियों को कथित तौर पर भारी कमीशन दिया गया था। एजेंसी का दावा है कि जयसवाल और उनसे जुड़े नेटवर्क ने निम्न गुणवत्ता वाली देशी शराब की आपूर्ति कर लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाला।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने नवंबर 2025 में कार्रवाई करते हुए राजेंद्र प्रसाद जयसवाल को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसी कथित वित्तीय लेनदेन समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Trending News

भोजपुरी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, नागेंद्र उजाला के देवी गीतों पर झूमे श्रोता
21 अक्टूबर 2026, 5:36 PM
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
21 अक्टूबर 2026, 4:58 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
21 अक्टूबर 2026, 4:55 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
21 अक्टूबर 2026, 4:45 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
21 अक्टूबर 2026, 4:38 PM