नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों को राहत, गुमला और लोहरदगा के तीन परिजनों को मुआवजा स्वीकृत

नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों को राहत, गुमला और लोहरदगा के तीन परिजनों को मुआवजा स्वीकृत

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Feb 28, 2026, 1:54:00 PM

नक्सली घटनाओं में अपनों को खो चुके परिवारों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने तीन प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि मंजूर की है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर गुमला और लोहरदगा के उपायुक्तों को भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है।

किन परिवारों को मिली सहायता

गुमला, कुरकुरा थाना क्षेत्र:
12 मई 2021 को नक्सलियों द्वारा मारे गए पुरंदर सिंह की पत्नी लीलावती कुमारी को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

गुमला, कामडारा थाना क्षेत्र:
15 अक्टूबर 2019 की नक्सली घटना में जान गंवाने वाले संजय कुमार सिंह के परिवार को भी राहत दी गई है। उनकी पत्नी कविता देवी को मुआवजे की राशि स्वीकृत की गई है।

लोहरदगा, कुडू थाना क्षेत्र:
नक्सली हमले में मृत विकास कुमार की पत्नी प्रतिमा देवी को राज्य सरकार ने एक लाख रुपये की अनुदान राशि उपलब्ध कराई है।

सरकार का कहना है कि यह सहायता उन परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहयोग देने के लिए है, जो नक्सली हिंसा से प्रभावित हुए हैं। इस कदम का उद्देश्य पीड़ितों को दैनिक जरूरतों में सहारा देना और यह संदेश देना है कि राज्य उनके साथ खड़ा है।