मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रांची में स्कूल टाइम टेबल में बदलाव, जानें

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रांची में स्कूल टाइम टेबल में बदलाव, जानें

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Jan 19, 2026, 12:50:00 PM

रांची जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में अस्थायी संशोधन किया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी निजी और केंद्रीय विद्यालयों में केजी से कक्षा छह तक की कक्षाओं की शुरुआत सुबह 9 बजे के बाद करने का निर्देश दिया है।

यह व्यवस्था 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक लागू रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

प्रशासन ने कहा है कि छोटे बच्चों पर ठंड का असर अधिक होता है, इसलिए सुबह के ठंडे मौसम से बचाने के लिए स्कूलों का समय बढ़ाया गया है। आदेश का पालन सभी निजी एवं केंद्रीय स्कूलों द्वारा सख्ती से करना अनिवार्य होगा।

साथ ही जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।