रांची : मंत्री सुदिव्य कुमार ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

रांची : मंत्री सुदिव्य कुमार ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Oct 24, 2025, 4:48:00 PM

राजधानी रांची में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छठ पूजा के दौरान किसी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो

मंत्री ने कहा, “छठ मईया की कृपा झारखंड के सभी लोगों पर बनी रहे। यह पर्व हमारे राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक है, इसलिए इसके सुचारू आयोजन के लिए राज्य सरकार पूरी तरह समर्पित है।”

सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर घाट पर एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीमें मुस्तैद रहें ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने जलस्तर और घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
सुदिव्य कुमार ने घाटों के आसपास अस्थायी शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया, ताकि श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के पूजा-अर्चना कर सकें।