रांची में फर्जी RTO चालान लिंक के जरिए 4.28 लाख की साइबर ठगी

रांची में फर्जी RTO चालान लिंक के जरिए 4.28 लाख की साइबर ठगी

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Dec 08, 2025, 2:04:00 PM

रांची में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर चालाकी भरे तरीके से बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। टाटीसिलवे के निवासी पॉल तिग्गा के बैंक खाते से 4 लाख 28 हजार रुपए की अवैध निकासी हुई। यह ठगी फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर भेजे गए APK लिंक के जरिए की गई।

पॉल तिग्गा ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में "आरटीओ चालान" के नाम से एक संदिग्ध APK फाइल भेजी गई थी। उसे असली चालान समझकर उन्होंने लिंक को खोल लिया। लिंक इंस्टॉल होते ही उनके बैंक खाते से बड़ी रकम गायब हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पॉल तिग्गा ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है और तकनीकी माध्यम से अपराधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।