यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव, ये है वजह

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव, ये है वजह

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Dec 12, 2025, 12:40:00 PM

रांची रेलवे यार्ड में जारी रिमॉडेलिंग कार्य का असर रांची–सासाराम रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ने वाला है। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने करीब एक महीने के लिए रांची–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव लागू किए हैं। इस अवधि में ट्रेन रांची मुख्य स्टेशन तक नहीं जाएगी, बल्कि उसकी शुरुआत और अंत पिस्का स्टेशन से ही होगा।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन का रूट और समय जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

रेलवे द्वारा जारी नई व्यवस्था

ट्रेन संख्या 18635 – रांची से सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस
23 से 27 दिसंबर,
29 दिसंबर से 3 जनवरी,
5 से 7 जनवरी
इन तारीखों के बीच यह ट्रेन रांची की जगह पिस्का स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 18636 – सासाराम से रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस
24 से 28 दिसंबर,
30 दिसंबर से 4 जनवरी,
6 से 8 जनवरी
इन तारीखों में यह ट्रेन पिस्का स्टेशन तक ही आएगी, अर्थात रांची स्टेशन नहीं पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अस्थायी बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और रांची स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए जरूरी है। जैसे ही यार्ड का रिमॉडेलिंग पूरा होगा, ट्रेनों का संचालन फिर से अपने पुराने पैटर्न पर बहाल कर दिया जाएगा।