करवा चौथ 2025: 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा सुहागन महिलाओं का सबसे पावन व्रत, जानें आपके शहर में चंद्रोदय का समय

करवा चौथ 2025: 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा सुहागन महिलाओं का सबसे पावन व्रत, जानें आपके शहर में चंद्रोदय का समय

सुहागन महिलाओं के सबसे शुभ और पवित्र व्रतों में से एक करवा चौथ इस वर्ष 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। यह व्रत पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ में चंद्रोदय (चंद्र दर्शन) का विशेष महत्व होता है। ऐसे में महिलाओं के लिए यह जानना जरूरी है कि उनके शहर में चांद निकलने का सही समय क्या रहेगा।

देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय

शहरचंद्रोदय का समय
दिल्लीरात 08:13
नोएडारात 08:13
गुरुग्रामरात 08:14
गाजियाबादरात 08:11
चंडीगढ़रात 08:08
लुधियानारात 08:11
अमृतसररात 08:14
शिमलारात 08:06
मेरठरात 08:10
आगरारात 08:08
पटनारात 07:48
देहरादूनरात 08:04
जयपुररात 08:22
मुंबईरात 08:55
बेंगलुरुरात 08:48
रांचीरात 07:52
भोपालरात 08:26
इंदौररात 08:33
ग्वालियररात 08:15
उज्जैनरात 08:33


इस बार करवा चौथ शुक्रवार को पड़ने के कारण इसे शुक्रवार योग में आने वाला विशेष व्रत माना जा रहा है, जो और भी अधिक शुभ फल देने वाला होगा।