JSSC पेपर लीक मामला : यूपी से गिरफ्तार आरोपी विनय शाह को कोर्ट में पेश किया गया

JSSC पेपर लीक मामला : यूपी से गिरफ्तार आरोपी विनय शाह को कोर्ट में पेश किया गया

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Nov 22, 2025, 3:39:00 PM

जेएसएससी पेपर लीक मामले में यूपी से गिरफ्तार आरोपी विनय शाह को कोर्ट में पेश किया गया। उसे आगे सीआईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी विनय शाह रेलवे सेक्शन इंजीनियर हैं और मूल रूप से झारखंड के रांची निवासी हैं। वह शाहपुर के हनुमंत नगर कॉलोनी में पहचान छुपाकर रह रहा था और नेपाली सिम कार्ड का इस्तेमाल कर जांच एजेंसियों को चकमा दे रहा था।

जांच में सामने आया कि विनय शाह ने रांची के जेड स्क्वायर होटल में कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पेपर लीक की योजना बनाई थी। उसने अपने सहयोगियों मनोज कुमार, शशिभूषण दीक्षित और संदीप त्रिपाठी के साथ मिलकर इस आपराधिक योजना को अंजाम दिया।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि विनय शाह के खाते में पैसे का लेन-देन हुआ था। मनोज कुमार ने उसके खाते में एक लाख रुपए भेजे थे। इसके अलावा, 28 अभ्यर्थियों को मोतिहारी रक्सौल बॉर्डर होते हुए नेपाल ले जाया गया था, जहां कथित रूप से तैयार प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को पढ़वाए गए। इस मामले में आईआरबी के लगभग एक दर्जन जवानों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।