झारखंड राज्य वित्त आयोग में प्रस्तावित पद
राज्य वित्त आयोग के लिए जिन 18 पदों के सृजन की अनुशंसा की गई है, उनका विवरण इस प्रकार है:
उपसचिव – 01
अवर सचिव – 01
प्रशाखा पदाधिकारी – 01
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – 02
विशेष कार्य पदाधिकारी – 01
वरीय प्रधान आप्त सचिव – 02
सलाहकार – 02
रिसर्च सहायक – 02
कंप्यूटर ऑपरेटर – 02
चालक – 01
अनुसेवक – 03
इन पदों के गठन से आयोग के प्रशासनिक और शोध कार्यों को गति मिलने की संभावना है।
महिला-बाल विकास विभाग: राज्य स्तर पर नियुक्तियां
केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर कुल 8 पदों पर बाह्य स्रोत से नियुक्ति की जाएगी। इनमें शामिल हैं:
स्टेट मिशन कोऑर्डिनेटर – 01
जेंडर स्पेशलिस्ट – 02
रिसर्च ट्रेनिंग स्पेशलिस्ट – 02
एकाउंट असिस्टेंट – 01
ऑफिस असिस्टेंट – 01
एमटीएस – 01
जिला स्तर पर 192 पदों की व्यवस्था
इसी योजना के तहत जिला स्तर पर 192 कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इन पदों का वितरण इस प्रकार है:
डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर – 24
जेंडर स्पेशलिस्ट – 48
स्पेशलिस्ट इन फाइनेंशियल लिटरेसी – 24
एकाउंट असिस्टेंट – 24
आईटी असिस्टेंट – 48
एमटीएस – 24
सरकारी स्तर पर इन पदों के सृजन और नियुक्ति की पहल को प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल विभागीय कार्यप्रणाली बेहतर होगी, बल्कि केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आने की उम्मीद है।