झारखंड में 15 जिलों से 504 सैप जवानों की होगी विदाई, बटालियनों की संख्या में आएगी भारी कमी

झारखंड में 15 जिलों से 504 सैप जवानों की होगी विदाई, बटालियनों की संख्या में आएगी भारी कमी

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Dec 24, 2025, 12:38:00 PM

झारखंड के विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे 504 स्पेशल ऑक्सिलियरी पुलिस (सैप) जवानों की सेवाएं समाप्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। ये सभी जवान अनुबंध के आधार पर तैनात थे और अपनी अधिकतम सात वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके हैं। सेवा विस्तार को लेकर इन्हें झारखंड हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिल सकी, जिसके बाद अब सरकार ने इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार, इन जवानों की तैनाती राज्य के 15 जिलों में पिकेट, थानों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर थी। सेवाएं समाप्त होने के बाद सैप बटालियनों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। वर्तमान स्थिति में सैप-1 बटालियन में 586 जवान और सैप-2 बटालियन में 698 जवान शेष रह जाएंगे।

जिलावार आंकड़े: कहां से कितने सैप जवान हटाए जाएंगे

  • रांची: 26 स्थानों पर तैनात 141 जवानों की सेवा समाप्त

  • सरायकेला: 2 स्थानों से 10 जवान

  • चाईबासा: 5 स्थानों से 33 जवान

  • चतरा: 3 स्थानों से 15 जवान

  • धनबाद: 1 स्थान से 13 जवान

  • गिरिडीह: 2 स्थानों से 12 जवान

  • गुमला: 6 स्थानों से 37 जवान

  • हजारीबाग: 6 स्थानों से 39 जवान

  • जमशेदपुर: 4 स्थानों से 53 जवान

  • खूंटी: 4 स्थानों से 18 जवान

  • लातेहार: 5 स्थानों से 30 जवान

  • लोहरदगा: 3 स्थानों से 13 जवान

  • पाकुड़: 2 स्थानों से 14 जवान

  • पलामू: 3 स्थानों से 13 जवान

  • रामगढ़: 4 स्थानों से 15 जवान

  • अन्य जिले (प्रशिक्षण केंद्र): 50 जवान