झारखंड स्थापना दिवस : 11 नवंबर को रांची में “रन फॉर झारखंड”, यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव

झारखंड स्थापना दिवस : 11 नवंबर को रांची में “रन फॉर झारखंड”, यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Nov 10, 2025, 4:22:00 PM

राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) के अवसर पर राजधानी रांची में 11 नवंबर को “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कार्यक्रम की अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

यातायात प्रतिबंध और परिवर्तन
कार्यक्रम के दिन सुबह 4:30 बजे से समापन तक कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
प्रतिबंधित क्षेत्रों में शामिल हैं—

  • मोरहाबादी स्टेडियम से सैनिक मार्केट तक का मार्ग

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास, रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, काली मंदिर, वूल हाउस, रतन पीपी, और सुजाता चौक के बीच का इलाका

इन क्षेत्रों में छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस मार्गों को डाइवर्ट या अस्थायी रूप से रोक सकती है।

कार्यक्रम की जानकारी

  • तिथि: 11 नवंबर

  • समय: सुबह 6:30 बजे से प्रारंभ

  • शुरुआत: मोरहाबादी स्टेडियम

  • समापन: सैनिक मार्केट

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि आयोजन सुचारू और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो सके।