झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 फैसलों पर लगी मुहर, आधारभूत ढांचे और शिक्षा से जुड़े अहम निर्णय लिये गये

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 फैसलों पर लगी मुहर, आधारभूत ढांचे और शिक्षा से जुड़े अहम निर्णय लिये गये

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Apr 28, 2026, 6:13:00 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 15 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों में राज्य के बुनियादी ढांचे, शिक्षा व्यवस्था और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलू शामिल रहे।

कैबिनेट ने राजधानी रांची में यातायात सुधार को ध्यान में रखते हुए कई फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें अरगोड़ा से जुड़ा लगभग 3.85 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर शामिल है, जो डिबडीह ब्रिज से काव रेस्टोरेंट तक बनाया जाएगा। इसके अलावा करमटोली फ्लाईओवर परियोजना को भी हरी झंडी दी गई है।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए राज्य स्कूल मानक प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी गई, वहीं झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की नई नियमावली को भी स्वीकृति मिली। ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री सेतु योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं को भी हरी झंडी दी गई है।

क्षेत्रीय विकास के तहत पलामू जिले में चार ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वंशीधर नगर के नाम में आंशिक बदलाव करते हुए इसे अब ‘वंशीधर नगर ऊंटआरी’ के नाम से जाना जाएगा।

छात्रों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ‘मरांग गोमके परदेशीय छात्रवृत्ति योजना’ के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी गई है। कैबिनेट के इन फैसलों को राज्य के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

खबर अपडेट जारी है...