सर्टिफिकेट विवाद में फंसा JBVNL, राज्य के 41 डिवीजनों में 488.94 करोड़ की राशि अटकी

सर्टिफिकेट विवाद में फंसा JBVNL, राज्य के 41 डिवीजनों में 488.94 करोड़ की राशि अटकी

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Dec 18, 2025, 4:06:00 PM

झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम (JBVNL) सर्टिफिकेट विवाद में जटिल स्थिति में है। राज्यभर में कुल 42,698 सर्टिफिकेट केस दर्ज हैं, जिनमें निगम की करीब 488.94 करोड़ रुपए की राशि अटकी हुई है। सबसे अधिक घाटशिला डिविजन में 203.07 करोड़ रुपए फंसे हुए हैं, जबकि रांची के डोरंडा डिविजन में 91.36 करोड़ रुपए अटके हैं।

राज्य के कुल 41 डिवीजनों में ये मामले फैलें हैं। इनमें 17 डिवीजनों में एक से दो हजार के बीच सर्टिफिकेट केस दर्ज हैं। इनमें धनबाद, झरिया, निरसा, देवघर, मधुपुर, हजारीबाग, चाईबासा, सरायकेला, जमशेदपुर, घाटशिला, मानगो, रांची वेस्ट, डोरंडा, न्यू कैपिटल, कोकर, रांची ईस्ट और रांची सेंट्रल शामिल हैं।

मुख्य डिवीजनों की स्थिति इस प्रकार है:

डिविजनसर्टिफिकेट केसफंसी राशि (लाख रु)
चास586757
तेनुघाट381207
धनबाद1865435
झरिया1342568
निरसा1622680
दुमका527113
जामताड़ा14745
पाकुड़0901
साहेबगंज27296
देवघर2021581
गोड्डा545155
मधुपुर2343567
गिरिडीह साउथ399109
गिरिडीह नॉर्थ81272
बरही8337
चतरा2813
हजारीबाग16391235
कोडरमा118574
कुजू6613868
रामगढ़7991917
चाईबासा2723823
चक्रधरपुर612141
सरायकेला1081362
आदित्यपुर461902
जमशेदपुर1375679
घाटशिला248420307
मानगो1775795
छत्तरपुर2998
डालटनगंज225157
लातेहार8074
गढ़वा वन12339
गढ़वा टू15017
लोहरदगा4323
सिमडेगा0401
रांची वेस्ट5658928
डोरंडा16519136
न्यू-कैपिटल रांची2650479
खूंटी0602
कोकर1535484
रांची ईस्ट2058408
रांची सेंट्रल2447770

विशेषज्ञों के अनुसार, इन सर्टिफिकेट मामलों के लंबित रहने से निगम की वित्तीय स्थिरता प्रभावित हो रही है। घाटशिला, डोरंडा और कुजू डिवीजनों में अटकी बड़ी राशि निगम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।