बाबा राइस मिल पर आयकर का छापा, संभावित वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा है मामला

बाबा राइस मिल पर आयकर का छापा, संभावित वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा है मामला

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Jan 29, 2026, 2:11:00 PM

रांची में गुरुवार तड़के आयकर विभाग ने बाबा राइस मिल से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। विभाग की टीमें सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित मिल परिसरों और उनसे जुड़े स्थानों पर सर्वे में जुटी हुई हैं।

सूत्रों के अनुसार, कांके रोड, रातू रोड, नगड़ी, हरमू और बरियातू रोड क्षेत्र में स्थित बाबा राइस मिल के ठिकानों पर आयकर अधिकारियों ने दस्तक दी। बरियातू रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित ला विस्टा (LA VISTA) अपार्टमेंट में भी कार्रवाई की गई, जहां फ्लैट नंबर 101 और 201 में सुबह करीब छह बजे से जांच जारी है।

इसके अलावा नगड़ी समेत अन्य क्षेत्रों में भी आयकर विभाग की टीमें सक्रिय हैं। अधिकारी मौके पर मौजूद नकदी, लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड, बिल और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बाबा राइस मिल में संभावित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की जा रही है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सभी संबंधित परिसरों में जांच प्रक्रिया लगातार जारी है।