राज्यपाल से मिले IIM रांची के निदेशक, दीक्षांत समारोह के लिए दिया न्योता

राज्यपाल से मिले IIM रांची के निदेशक, दीक्षांत समारोह के लिए दिया न्योता

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Mar 26, 2026, 4:44:00 PM

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रांची के निदेशक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट राजभवन स्थित लोक भवन में संपन्न हुई, जहां दोनों के बीच संस्थान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी हुई।

मुलाकात के दौरान निदेशक श्रीवास्तव ने राज्यपाल को आगामी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण सौंपा। यह कार्यक्रम 28 मार्च, 2026 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।