झारखंड में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य व्यवस्था, केंद्र ने जारी की 354.01 करोड़ की राशि

झारखंड में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य व्यवस्था, केंद्र ने जारी की 354.01 करोड़ की राशि

झारखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को अब अपने स्थायी भवन मिलेंगे। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग की सिफारिश पर राज्य को 354.01 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस धनराशि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों (BPHU) के भवनों का निर्माण किया जाएगा।

जिलों के लिए स्वीकृत धनराशि इस प्रकार है:

जिलाआवंटित राशि (करोड़ रुपये)
बोकारो1.05
देवघर10.31
चतरा10.25
गढ़वा7.77
धनबाद68.53
पलामू11.44
हजारीबाग15.30
गोड्डा7.77
जामताड़ा9.05
रामगढ़10.86
कोडरमा7.30
पूर्वी सिंहभूम23.09
लातेहार10.57
दुमका13.17
लोहरदगा7.69
गुमला26.36
गिरिडीह53.45
खूंटी4.79
साहेबगंज13.64
रांची21.59
सरायकेला2.77
पश्चिमी सिंहभूम12.87

इस स्वीकृति से ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है।