अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची घोषित कर दी है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से पूर्व कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को रद्द करते हुए देर रात नई टीम की घोषणा की। यह निर्णय तुरंत लागू हो गया है।
झारखंड महिला कांग्रेस की कमान फिर से गुंजन कुमारी सिंह को सौंपी गई है। नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, 7 सचिव और 10 जिलाध्यक्ष शामिल हैं। अलका लांबा ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनेगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को रांची के प्रदेश कांग्रेस भवन में नवगठित कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक भी आयोजित की गई। गुंजन सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास को बनाए रखते हुए वे पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्व निभाएंगी।
अध्यक्ष: गुंजन कुमारी सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: बॉबी भगत, सुंदरी देवी
महासचिव:
इंदु लेखा भगत, मीनू सिंह, नेहा कुमारी, सुषमा कुमारी, रजनी बंसल, अजंता समद, लैला परवीन, विनीता देवी, बिंदी देवी, इंदु सिंह, बेबी देवी
प्रदेश सचिव:
रिया तिर्की, हीरा हिलारिया एक्का, शहनाज खातून, दुर्गा शर्मा, संगीता बेक, अनिता देवी
धनबाद: सीता राणा
सिमडेगा: जोसीमा झाकसा
खूंटी: सुनीता गोप
रांची ग्रामीण: मीरा तिर्की
रांची महानगर: नीतू देवी
लोहरदगा: सीमा परवीन
रामगढ़: मंजू जोशी
लातेहार: अनिता देवी
पलामू: रेखा सिंह
देवघर: प्रमिला देवी