गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS ललित मीणा बने सीनियर टाइम स्केल अधिकारी

गृह विभाग का बड़ा फैसला, IPS ललित मीणा बने सीनियर टाइम स्केल अधिकारी

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Jul 21, 2026, 11:34:00 AM

झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वर्ष 2021 बैच के अधिकारी ललित मीणा को पदोन्नति प्रदान की है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें 1 जनवरी 2025 से प्रभावी रूप से भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर टाइम स्केल (पे मैट्रिक्स लेवल-11) में प्रोन्नत किया गया है।

विभागीय आदेश में कहा गया है कि यह पदोन्नति सेवा नियमों के तहत दी गई है। हालांकि, इस निर्णय का उनकी मौजूदा तैनाती पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ललित मीणा अपने वर्तमान पद पर पहले की तरह ही कार्य करते रहेंगे और उनकी पदस्थापना में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। गृह विभाग के इस आदेश के साथ ही ललित मीणा अब सीनियर टाइम स्केल के अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे, जबकि उनकी वर्तमान जिम्मेदारियां यथावत बनी रहेंगी।