गृह विभाग ने जारी की झारखंड आंदोलनकारियों की 37वीं सूची, 10 जिलों के 854 नाम शामिल

गृह विभाग ने जारी की झारखंड आंदोलनकारियों की 37वीं सूची, 10 जिलों के 854 नाम शामिल

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Oct 09, 2025, 11:26:00 AM

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड आंदोलनकारियों की 37वीं सूची सार्वजनिक कर दी है। इस नई सूची में कुल 854 आंदोलनकारियों को चिन्हित किया गया है, जो राज्य के 10 जिलों — बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, रांची और सरायकेला — से संबंधित हैं।

जामताड़ा और देवघर में सर्वाधिक आंदोलनकारी

जारी आंकड़ों के अनुसार, जामताड़ा जिला इस सूची में सबसे आगे है, जहाँ 306 आंदोलनकारियों की पहचान की गई है। इसके बाद देवघर जिले में 271 आंदोलनकारी चिन्हित किए गए हैं।
वहीं बोकारो में सबसे कम — केवल एक आंदोलनकारी का नाम सूची में शामिल है।

जिलावार आंदोलनकारियों की संख्या

  • जामताड़ा: 306

  • देवघर: 271

  • धनबाद: 77

  • गिरिडीह: 58

  • दुमका: 52

  • सरायकेला: 40

  • गोड्डा: 26

  • रांची: 18

  • खूंटी: 05

  • बोकारो: 01
    कुल: 854

डीसी को मिली जिम्मेदारी

विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को “संकल्प” के प्रावधानों के अनुरूप लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके लिए संबंधित जिलों के उपायुक्त (DC) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में किसी आंदोलनकारी या उनके परिजनों को दो बार लाभ न मिले — इसकी सख्त निगरानी की जाए।