भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री और नवरात्रि मंदिर के अध्यक्ष गणेश कुम्हार के आकस्मिक निधन की खबर ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया। जानकारी के अनुसार, उनका आज रिम्स, रांची में उपचार के दौरान निधन हो गया।
इस दुखद समाचार से राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। गणेश कुम्हार को उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और वर्षों की मेहनत ने उन्हें एक सम्मानित स्थान दिलाया था।
क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को अपूर्वणीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया। स्थानीय नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गणेश कुम्हार का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है, जिसे भर पाना मुश्किल होगा। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की, कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में सहनशीलता और शक्ति प्रदान करे। क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यों और योगदान को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा।