वन भूमि घोटाला मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, कारोबारी विनय सिंह की गिरफ्तारी पर फैसला सुरक्षित

वन भूमि घोटाला मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, कारोबारी विनय सिंह की गिरफ्तारी पर फैसला सुरक्षित

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Oct 07, 2025, 4:41:00 PM

वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार ऑटोमोबाइल व्यवसायी विनय सिंह की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है, जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। विनय सिंह ने अपनी गिरफ्तारी को कानूनी रूप से गलत बताते हुए चुनौती दी थी।

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अम्बुज नाथ की एकल पीठ में हुई, जहां विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने पैरवी की। वहीं, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से विशेष लोक अभियोजक अभिषेक कृष्ण ने अपना पक्ष रखा।

गौरतलब है कि ACB ने 26 सितंबर को हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में विनय सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि इस प्रकरण में सरकारी वन भूमि की गैरकानूनी तरीके से खरीद-बिक्री की गई, जिसमें कई निजी व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है।

विनय सिंह की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद ACB ने इसी मामले में दूसरे आरोपी विजय सिंह को भी गिरफ्तार किया। यह मामला कांड संख्या 11/2025 के तहत दर्ज किया गया है।