झारखंड के 5 पुलिस अधिकारियों को मिली IPS पद पर प्रोन्नति, तीन अधिकारी शर्तों के साथ चयन सूची में शामिल

झारखंड के 5 पुलिस अधिकारियों को मिली IPS पद पर प्रोन्नति, तीन अधिकारी शर्तों के साथ चयन सूची में शामिल

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Dec 09, 2025, 3:54:00 PM

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड पुलिस सेवा के पाँच अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत कर दिया है। वहीं तीन अधिकारियों के नाम को सशर्त (प्रोविजनल) रूप से चयन सूची में रखा गया है। इन तीन अधिकारियों को तभी प्रोन्नति मिलेगी जब वे अपने लंबित आपराधिक मामलों में बरी हो जाएँ और राज्य सरकार द्वारा उन्हें इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट जारी किया जाए।

UPSC की बैठक में तय हुआ चयन
IPS कैडर में प्रोन्नति के लिए 10 नवंबर को UPSC की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें वर्ष 2022 और 2023 की रिक्तियों पर विचार किया गया। आयोग ने विचार-विमर्श के बाद 8 दिसंबर को आठ अधिकारियों के नाम को अंतिम रूप दिया। इनमें से तीन अधिकारियों को प्रोविजनल रूप से सूची में शामिल किया गया है।

प्रोविजनल लिस्ट में ये अधिकारी शामिल
सूची में जिन तीन अधिकारियों को शर्तों के साथ जगह दी गई है, उनके नाम हैं—

  • शिवेंद्र

  • राधा प्रेम किशोर

  • दीपक कुमार

इनकी प्रोन्नति तभी लागू होगी जब अदालत में वे निर्दोष साबित होंगे और राज्य सरकार सत्यनिष्ठा प्रमाणपत्र देगी।

IPS में प्रोन्नत अधिकारियों के नाम
गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार जिन पाँच अधिकारियों को औपचारिक रूप से IPS कैडर में जगह मिली है, वे हैं—

  • दीपक कुमार (2022 की रिक्ति)

  • मंजरूल होदा

  • राजेश कुमार

  • रौशन गुड़िया

  • श्रीराम समद

इनमें दीपक कुमार को 2022 की वेकेंसी, जबकि बाकी चार को 2023 की रिक्तियों के आधार पर IPS में पदोन्नत किया गया है।