परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अर्पित की श्रद्धांजलि

परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अर्पित की श्रद्धांजलि

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Dec 03, 2025, 2:33:00 PM

परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर रांची उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, मंजूनाथ भजंत्री तथा रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक, राकेश रंजन ने रांची की हृदयस्थली अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस अवसर पर कहा कि परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने 1971 के युद्ध में अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता का परिचय देकर देश की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका बलिदान युवाओं और देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

अल्बर्ट एक्का की वीर गाथा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका योगदान अमिट है तथा देश उनकी बहादुरी को सदा सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा।