चंदवा : माल्हन गांव में 'गजराज' का तांडव, ग्रामीण की मौत के बाद इलाके में मचा हड़कंप

चंदवा : माल्हन गांव में 'गजराज' का तांडव, ग्रामीण की मौत के बाद इलाके में मचा हड़कंप

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Mar 06, 2026, 10:08:00 AM

चंदवा प्रखंड क्षेत्र के माल्हन गांव में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय और तनाव का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान माल्हन भंडार टोली के निवासी टीभलू गंझू के रूप में हुई है, जो नंदा गंझू के पुत्र थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक जंगली हाथी अचानक गांव के नजदीक आ पहुंचा। इसी दौरान टीभलू गंझू उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के मुखिया जतरू मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए और इलाके में निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।