केंद्रीय सरना समिति ने CM हेमंत को दिया सरहुल पूजा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

केंद्रीय सरना समिति ने CM हेमंत को दिया सरहुल पूजा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Mar 09, 2026, 6:58:00 PM

झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय सरना समिति, कांके का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात के लिए मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी सरहुल पूजा की 47वीं वर्ष पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित होने वाले "झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम" में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

समारोह 19 मार्च 2026, गुरुवार को सरना मैदान, कांके में आयोजित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल की ओर से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, सचिव सूरज टोप्पो, संरक्षक सुमित टोप्पो, फूलमनी टोप्पो, मोहन उरांव, पेपला पहान, गुड़िया टोप्पो और मनीष कुमार उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप और सुरेश कुमार बैठा भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी और उनके उपस्थित होने से समारोह की गरिमा बढ़ने की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण स्वीकार किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों को बढ़ावा देने के महत्व पर भी जोर दिया।