निकाय चुनाव के बीच सरकारी घोषणा पर विवाद, भाजपा ने चुनाव आयोग को सौंपा विरोध पत्र

निकाय चुनाव के बीच सरकारी घोषणा पर विवाद, भाजपा ने चुनाव आयोग को सौंपा विरोध पत्र

झारखंड में निकाय चुनाव के दौरान मंईया सम्मान योजना के लाभुकों को 20 हजार रुपये ऋण देने की घोषणा पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को झारखंड बीजेपी का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और आयोग को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया के बीच इस प्रकार की घोषणा मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास है, जो आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार चुनावी लाभ उठाने के उद्देश्य से इस तरह की घोषणाएं कर रही है, जिससे निष्पक्ष चुनाव पर असर पड़ सकता है।

निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में झारखंड भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सुधीर श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाइक और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह शामिल रहीं।

Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM