असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने CM हेमंत से की मुलाक़ात, चुनावी रणनीति और विकास योजनाओं पर चर्चा

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने CM हेमंत से की मुलाक़ात, चुनावी रणनीति और विकास योजनाओं पर चर्चा

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Mar 12, 2026, 6:39:00 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची स्थित कांके रोड पर उनके आधिकारिक आवासीय कार्यालय में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने मुलाकात की। यह बैठक शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई, लेकिन इसके दौरान कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत भी हुई।

सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा झारखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और समसामयिक राजनीतिक हालात पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उनके साथ झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच राजनीतिक समन्वय सहित कई अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हुई।