मोराबादी ट्रेड फेयर में अमेज के सोलर-इनवर्टर स्टॉल का शुभारंभ, ऊर्जा समाधान पर जोर

मोराबादी ट्रेड फेयर में अमेज के सोलर-इनवर्टर स्टॉल का शुभारंभ, ऊर्जा समाधान पर जोर

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Mar 28, 2026, 12:03:00 PM

रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर 2026 में अमेज इनवर्टर, बैटरी और सोलर समाधान से जुड़े स्टॉल (संख्या 1 और 2) का विधिवत उद्घाटन जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

उद्घाटन से पूर्व झारखंड के ब्रांच मैनेजर नितेश निराला ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर किया। इसके बाद उन्होंने कंपनी के विभिन्न ऊर्जा उत्पादों (इनवर्टर, बैटरी और सोलर सिस्टम) की विशेषताओं और उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में रांची के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर जगदीश इंटरप्राइजेज के दिलीप शाह, सूर्यकांत पांडे, सेल्स मैनेजर विकास कुमार झा, सर्विस हेड तुलसी, गौरव कुमार तथा मेले के आयोजक विक्रम दत्ता और शुभम कुमार गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अमेज, जो कि शनाइडर समूह के अंतर्गत लुमिनस के साथ एक प्रमुख ब्रांड है, ऊर्जा क्षेत्र में अपने विविध उत्पादों के लिए जाना जाता है। कंपनी के पास 5 केवीए (48 वोल्ट) इनवर्टर जैसे समाधान उपलब्ध हैं, जिनसे लिफ्ट संचालित की जा सकती है। वहीं 2 केवीए (24 वोल्ट) इनवर्टर के माध्यम से 1.5 टन का एयर कंडीशनर और 1.5 एचपी का सबमर्सिबल पंप चलाने की क्षमता भी प्रदर्शित की गई।

सोलर सेगमेंट में कंपनी मोनो हाफ-कट और बाइ-फेशियल तकनीक वाले पैनल पेश कर रही है, जिनकी क्षमता 595 और 630 वॉट तक है। इसके अलावा, 3 केवीए से लेकर 250 केवीए तक के तीन-फेज इनवर्टर भी उपलब्ध हैं, जो घरेलू से लेकर व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं।

उद्घाटन के दौरान धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि ऐसे उत्पाद, जिनकी सर्विस दूर-दराज के गांवों तक उपलब्ध हो, राज्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और ऊर्जा संकट के समय बड़ी राहत दे सकते हैं।

कंपनी के जनरल मैनेजर दीपक कुमार ने ऑनलाइन संवाद के माध्यम से बताया कि मेले में आने वाले ग्राहकों के लिए विशेष उपहार भी रखे गए हैं। वहीं, मार्केटिंग टीम के उदय सिंह ने भरोसा दिलाया कि तकनीकी सवालों का समाधान मौके पर ही किया जाएगा और उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे।

ट्रेड फेयर में अमेज के स्टॉल पर प्रदर्शित तकनीक और उत्पादों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे ऊर्जा के आधुनिक और भरोसेमंद विकल्पों को लेकर उत्साह देखा गया।