1964 में बने फायरिंग रेंज में लगी भीषण आ*ग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

1964 में बने फायरिंग रेंज में लगी भीषण आ*ग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
Updated at : Jan 24, 2026, 3:39:00 PM

झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू इलाके में स्थित सेना की फायरिंग रेंज में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग फायरिंग रेंज परिसर में रखे टायरों में लगी, जिससे कुछ ही देर में घना काला धुआं उठने लगा। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिसे देखकर आसपास से गुजरने वाले लोग सहम गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

बरियातू स्थित यह फायरिंग रेंज वर्ष 1964 में स्थापित की गई थी और तब से यहां सेना के जवान नियमित रूप से अभ्यास करते रहे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन और दमकल कर्मी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास जारी हैं।