पलामू जिले की पुलिस ने एक हत्याकांड का महज 24 घंटे में ही सफल उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को हिरासत में भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पीपरा थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबना में 27 जुलाई 2026 को हुए हत्या कांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने लगातार कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त सेरा सिंह उर्फ मोरा सिंह को पंडवा मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुराने विवाद एवं आपसी रंजिश के कारण उसने घटना को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बेट लगा बलुआ जिसमें खुन लगा हुआ है, उसे बरामद भी कर लिया है।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट