पलामू: रजनीगंधा बस और पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी, तुरंत पहुंची पुलिस

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रजनीगंधा बस और एक पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 28, 2026, 11:42:00 AM

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रजनीगंधा बस और एक पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। आरोप है कि बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिकअप को टक्कर मार दी। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन पिकअप वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बस चालकों पर छोटी गाड़ियों को दबाव में लेकर तेज रफ्तार से वाहन चलाने का आरोप लगाया और ऐसे मामलों पर कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही सतबरवा थाना के पुलिस पदाधिकारी अमित उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना पहुंचा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। समय रहते बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग सुरक्षित हैं।

पलामू, संवाददाता-विकाश कश्यप