पलामू की पांच महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों का होगा निर्माण, सांसद विष्णु दयाल राम ने की अनुशंसा

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jul 19, 2026, 10:19:00 AM

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू एवं गढ़वा जिले की पांच महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बहुत जल्द पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं की टीम संबंधित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सांसद श्री राम ने पत्रांक 380/DLI, दिनांक 24 मार्च 2026 के माध्यम से पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार को पत्र लिखकर क्षेत्र की इन जर्जर सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की थी। उक्त निर्माण हेतु प्रस्तावित सड़कें निम्नलिखित हैं।

पलामू जिला

1.एनएच-139 (पुराना एनएच-98) हरिहरगंज दुबटिया मोड़ से वाया पीपरा होते हुए पीडब्ल्यूडी रोड, हुसैनाबाद तक लगभग 22 किलोमीटर सड़क का निर्माण।

2.चेचरिया से जमडीहा, करकट्टा होते हुए बसरिया वाया जोगा तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण।

3.जपला-छतरपुर से मझौली, पीपरा बाजार, वाया सरहू, झगराखांड, हसनपुर, मधुबाना तक लगभग 15 किलोमीटर सड़क का निर्माण।

गढ़वा जिला

4.परों से कुरून, तिहारो, हरता, चपलसी होते हुए पाट फकीराडीह तक लगभग 24 किलोमीटर सड़क का निर्माण।

5.पनघटवा–टाटीदीरी–मार्च–धुरकी तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण।

उपरोक्त सड़कों के निर्माण से जनता को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बेहतर संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट