स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
29 अगस्त 2026, 9:09 PM
पलामू से एक बड़ी खबर सामने आई है। पांकी प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा पर मंगलवार की सुबह डंडार गांव में अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जोर-शोर से छानबीन कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है।