जपला सीमेंट फैक्ट्री की 81.04 एकड़ जमीन ₹35.05 करोड़ में नीलाम

पलामू-जपला/हुसैनाबाद की ऐतिहासिक पहचान रही जपला सीमेंट फैक्ट्री एक बार फिर चर्चा में है। वर्षों से बंद पड़ी इस फैक्ट्री की जमीन और अन्य संपत्तियों की नीलामी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

पलामू-जपला/हुसैनाबाद की ऐतिहासिक पहचान रही जपला सीमेंट फैक्ट्री एक बार फिर चर्चा में है। वर्षों से बंद पड़ी इस फैक्ट्री की जमीन और अन्य संपत्तियों की नीलामी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

बताई गई जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री की 81.04 एकड़ जमीन और अन्य संपत्तियों की नीलामी में ₹35 करोड़ 5 लाख (₹35,05,00,000) की सबसे ऊंची बोली लगाई गई है।

पटना हाईकोर्ट ने इस बोली को अस्थायी रूप से स्वीकार किया है। हालांकि, अंतिम बिक्री और जमीन का हस्तांतरण आगे की कानूनी प्रक्रिया और भुगतान पर निर्भर करेगा।

नीलामी की प्रमुख बातें

- फैक्ट्री: Sone Valley Portland Cement Ltd.

-  जमीन: 81.04 एकड़

- सबसे ऊंची बोली: ₹35.05 करोड़

-  न्यायालय: पटना हाईकोर्ट

अब हुसैनाबाद की जनता को क्या उम्मीद है?

कभी जपला की पहचान बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में हुआ करती थी। फैक्ट्री बंद होने से स्थानीय रोजगार और व्यापार पर असर पड़ा।

अब क्षेत्र के लोगों के मन में कई सवाल हैं:

1. क्या जपला में दोबारा सीमेंट फैक्ट्री शुरू होगी?

2. क्या यहां नया उद्योग स्थापित किया जाएगा?

3. क्या स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा?

4. क्या जपला फिर से अपनी औद्योगिक पहचान हासिल कर पाएगा?

जनता की उम्मीद सिर्फ जमीन की नीलामी तक सीमित नहीं, बल्कि जपला में उद्योग, रोजगार और विकास की वापसी भी है।

आपकी राय में इस 81.04 एकड़ जमीन पर क्या बनना चाहिए—सीमेंट फैक्ट्री, कोई नया उद्योग या रोजगार देने वाला औद्योगिक परिसर?

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट