त्योहारों के मद्देनजर मेदिनीनगर सदर थाना की बड़ी कार्रवाई, बिस्फोटा चौक पर सघन वाहन जांच

आगामी दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। त्योहारों के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने कमर कस ली है।

पलामू : आगामी दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। त्योहारों के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस ने कमर कस ली है। सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में क्षेत्र के संवेदनशील और व्यस्त इलाकों में विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए इस अभियान को बेहद तेज कर दिया गया है।

पुलिस बल ने बिस्फोटा चौक के पास बैरिकेडिंग कर एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया, अपराधियों व असामाजिक तत्वों में मच गया हड़कंप

इसी कड़ी में पुलिस बल ने बिस्फोटा चौक के पास बैरिकेडिंग कर एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिससे अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात खंगाले और बाइक सवारों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि शहर में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सदर थाना पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट