25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी बिहार STET की परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
26 अक्टूबर 2026, 2:24 PM
गढ़वा। भोपाल में परीक्षा देने जा रहे गिरिडीह निवासी सौरव कुमार चंद्रवंशी बीती रात गढ़वा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गेट से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह सुरेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र हैं और धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे।
घटना के बाद यात्रियों और समाजसेवी शनि चंद्रवंशी की मदद से उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और अपनी देखरेख में उनका इलाज करा रहे हैं।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट