पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे व्यक्ति की मकई खेत में मिली लाश, ससुर फरार

छतरपुर थाना क्षेत्र के भीखही गांव के पूर्वी टोला में रविवार की सुबह मकई के खेत से बभनडीह निवासी गांधी भुइयां का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मेदिनीनगर (पलामू) : छतरपुर थाना क्षेत्र के भीखही गांव के पूर्वी टोला में रविवार की सुबह मकई के खेत से बभनडीह निवासी गांधी भुइयां का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। 

गांधी की पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी

बताया गया कि गांधी की पत्नी लंबे समय से मायके में रह रही थी। उसे घर लाने के लिए गांधी शनिवार को बच्चों के साथ ससुराल पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने ससुर जगदेव भुइयां के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में सोने चला गया था। सुबह उसका शव मकई के खेत में मिला। 

घटना के बाद ससुर जगदेव भुइयां फरार बताया जा रहा है

घटना के बाद ससुर जगदेव भुइयां फरार बताया जा रहा है। थाना प्रभारी सौरभ चौबे के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव की स्थिति से मारपीट की आशंका है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ससुर की तलाश के साथ घटना की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

पलामू से विकास की रिपोर्ट