स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

जामताड़ा। शुक्रवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवजोड़ से एक स्पेक्टेकल्ड कोबरा सांप को वन विभाग नाला की टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया।

जामताड़ा। शुक्रवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवजोड़ से एक स्पेक्टेकल्ड कोबरा सांप को वन विभाग नाला की टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया।

बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में सांप निकलने की सूचना मिलते ही छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग नाला को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के बाद विद्यालय में पठन-पाठन सामान्य हुआ और सभी ने राहत की सांस ली।मौके पर प्रधान वनरक्षी पुलक कुमार माल, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार दास, वाहन चालक रबीन दास, शक्तिमान राय सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका आदि  उपस्थित रहे।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट