गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक

दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन के निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला अध्यक्ष सुनील राय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन जी का निधन न सिर्फ सोरेन परिवार के लिए, बल्कि पूरे झारखंड आंदोलन से जुड़े परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।सुनील राय ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी रूपी सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। 

मैं इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन एक सरल, मिलनसार और संघर्षशील महिला थीं, जिन्होंने गुरुजी के झारखंड आंदोलन में हमेशा उनका साथ दिया।जदयू जिला अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिजनों को इस कठिन समय में हिम्मत मिले।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट