नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

झारखंड के हजारीबाग जिले के बडकागांव में नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली में सोनम वांगचुक द्वारा दिए गए समर्थन एवं आंदोलन करने वालों छाऋों पर लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार की देर शाम एक विरोध मार्च निकाला गया। मार्च में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पीएम तथा शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका।

इससे पहले विरोध मार्च की शुरूआत कृषक चौक से हुई जो बडकागांव दैनिक बाजार, मुख्य चैक, टैक्सी स्टैंड तक निकला। इस दौरान आंदोलनकारियो ने मांग रखी कि सोनम वांगचुक को सरकार रिहा करे, पेपर लीक को लेकर आत्महत्या करने वाले छाऋों के परिजनों को एक करोड रूपये मुआवजा दिया जाए, परीक्षा नीति लागू हो, लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मी पर कानूनी कार्रवाई हो। इस मार्च का नेतृत्व नकुल महतो, समाजसेवी सोनू इराकी, गुडृु कुमार महतो, जानिसार आलम ने किया। जबकि इसका समर्थन भाकपा के जिला सचिव अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार ने किया। 

इस मौके पर मोहम्मद तारिक, मो आजम, अशोक महतो, राजबल, करमवीर कुमार, नम्रता कुमारी, ललिता कुमारी, सरन कुमारी, शाहनवाज, कासिफ, शाहिद व मो करामत भी शामिल थे।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट