केरेडारी, हजारीबाग :- सांसद खेल महोत्सव के तहत आज केरेडारी प्रखण्ड के कृषि मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद माननीय मनीष जायसवाल के निर्देशानुसार आयोजित इस टूर्नामेंट का आयोजन बीएसएनएल दूरसंचार सांसद प्रतिनिधि महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुर राम ने किया।
टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि अजय शाह जी ने फुटबॉल को किक मारकर किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं को नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
*बीएसएनल दूरसंचार सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह नेकहा*
सांसद खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें खेल के माध्यम से स्वस्थ, नशामुक्त और सशक्त भारत के निर्माण से जोड़ना है।
इस अवसर पर बेलतू मंडल अध्यक्ष शेर सिंह , सुनील कुमार ठाकुर,नारायण यादव, राजेंद्र सिंह, राजू कुमार, प्रकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, महेंद्र महतो, टेकन महतो, नकुल साव, नागेश्वर महतो, पंकज शाह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट