हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

चौपारण (हजारीबाग): हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने चौपारण थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था एवं विभिन्न अभिलेखों का जायजा लिया।

चौपारण (हजारीबाग): हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने चौपारण थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था एवं विभिन्न अभिलेखों का जायजा लिया।

निरीक्षण के उपरांत एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

बैठक में बरही डीएसपी, पुलिस इंस्पेक्टर, चौपारण थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

एसपी के निरीक्षण और बैठक को लेकर चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ी हुई नजर आई।