हजारीबाग। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों एवं फरार वारंटियों के खिलाफ समकालीन छापामारी अभियान चला कर 5 वारंटी को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा गया। जेल भेजे गए सभी वारंटी थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के तहत वांछित थे। जेल जाने वालों में गिरफ्तार अभियुक्त देवा साव (पिता- स्व. लंगर साव), लगनू गंझू (पिता- चुटी गंझू), कोल्हा गंझू (पिता- सोमर गंझू), चुटी गंझू (पिता- स्व. सोमर गंझू) तथा लाटूंग गंझू (पिता- स्व. नागेश्वर गंझू) शामिल हैं।
सभी अभियुक्त बड़कागांव थाना क्षेत्र, जिला हजारीबाग के निवासी हैं। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट