जिले में कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखने और आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए जिले की पुलिस ने बुधवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों की जांच की गयी।
मिली खबर के अनुसार एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत गावां पुलिस ने बुधवार की शाम गावां थाना मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक गिरीडीह एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर गावां पुलिस की टीम एसआई प्रवेश चौधरी के नेतृत्व पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत गावां थाना मोड़ पर वाहन जांच अभियान चालाया।
इसमें चलनेवाले सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच व तलाशी की। हालांकि इस जांच अभियान में पुलिस के हाथ कुछ भी संदिग्ध वस्तुएं नहीं लगी। वहीं पुलिस ने बगैर हेलमेट के चल रहे कुछ बाइक सवारों को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी देकर छोड़ा।
गिरिडीह से शुभम कुमार की रिपोर्ट