गढ़वा : दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को गढ़वा पुलिस ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की। सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों में पुलिस निरीक्षक चंद्रमोहन उरांव, सहायक अवर निरीक्षक शशि कुमार सिंह और हवलदार शक्तिपद सिंह शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा तीनों के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, मोमेंटो एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तीनों के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, मोमेंटो एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह के दौरान तीनों सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभव, कार्य के दौरान आई चुनौतियों और यादगार पलों को साझा किया।
उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की
उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (मु), गढ़वा यशोधरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा दिल्लू लोहरा, पुलिस निरीक्षक गढ़वा अंचल संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक रंका अंचल अभिजीत गौतम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट