जमशेदपुर : दीपावली और धनतेरस को लेकर जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जमशेदपुर के सीनियर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब खुद बाइक से निकलकर शहर के सोना-चांदी के दुकानों और बाजारों का निरीक्षण कर रहे हैं। सुरक्षा को लेकर उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत भी की।
ज्वेलरी शॉप के दुकानदारों से सुरक्षा को लेकर बातचीत की गई है - SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब खुद
जमशेदपुर के एसएसपी ने बताया कि बाइक पेट्रोलिंग , टाइगर टीम और पीसीआर की टीम के साथ पुलिस अधिकारी शाम 6:30 बजे से लगातार जमशेदपुर के हर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। खासकर, ज्वेलरी शॉप के दुकानदारों से सुरक्षा को लेकर बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि धनतेरस और दीपावली के समय ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए मार्केट एरिया में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाएगा, ताकि सुबह से ही खरीदारी करने आने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो।
15 दिनों से मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म और रैश ड्राइविंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है - SSP
एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों से मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म और रैश ड्राइविंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अगर कोई अपराधी अपराध करने की कोशिश करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट