सोनारी सबुज संघ की 61वीं काली पूजा धूमधाम से संपन्न, सांसद व विधायक रहे मौजूद

जमशेदपुर के सोनारी सबुज संघ की 61वीं काली पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। समारोह का भव्य शुभारंभ सात नवंबर को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से किया।

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी सबुज संघ की 61वीं काली पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। समारोह का भव्य शुभारंभ सात नवंबर को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से किया। दोनों ने मंगल दीप प्रज्वलित कर मां काली की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस बार पूजा का सबसे बड़ा आकर्षण रहा मां काली के दो करोड़ 50 लाख रुपए से भी ऊपर के सोने के आभूषण। मां के दिव्य श्रृंगार को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

6 दशकों से अधिक समय से सबुज संघ की काली पूजा धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनी हुई है

आपको बता दें कि छह दशकों से अधिक समय से सबुज संघ की काली पूजा धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनी हुई है। इस अवसर पर चेयरमैन आरके साही, उपाध्यक्ष राज वर्मा, अध्यक्ष अशोक गोयल एवं महासचिव काजल मुखर्जी सहित समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का भी माध्यम है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट