जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे। वहां उन्होंने स्वर्गीय सायरा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर से सीधे जमशेदपुर पहुंचे और आवास पर पहुंचते ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा दिवंगत सायरा मुंडा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय सायरा मुंडा की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दोनों परिवारों के बीच संवेदनाओं का आदान-प्रदान हुआ। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा झारखंड उनके साथ खड़ा है।
जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट