माधुरी फैन पप्पू सरदार ने छठ पर निभाया भाई का फर्ज, 250 से अधिक बहनों को बांटी साड़ी, हर साल करते हैं वितरण

जमशेदपुर में माधुरी दीक्षित फैन पप्पू सरदार ने एक बार फिर भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास का रिश्ता निभाया। उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर अपनी बहनों के बीच साड़ी का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया।

जमशेदपुर : जमशेदपुर में माधुरी दीक्षित फैन पप्पू सरदार ने एक बार फिर भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास का रिश्ता निभाया। उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर अपनी बहनों के बीच साड़ी का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर 250 से अधिक महिलाओं को साड़ी भेंट की गई। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

वे हर वर्ष इसी तरह अपनी बहनों के बीच साड़ी का वितरण करते हैं - पप्पू सरदार

महिलाओं ने पप्पू सरदार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे हर वर्ष इसी तरह अपनी बहनों के बीच साड़ी का वितरण करते हैं। उनका यह प्रयास केवल एक उपहार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि भाई होने के नाते बहनों के प्रति अपने स्नेह, सम्मान और जिम्मेदारी को निभाने का एक सराहनीय उदाहरण है।

महिलाओं ने कहा- पप्पू सरदार सालभर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं

महिलाओं ने बताया कि पप्पू सरदार सालभर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। गर्मी हो या सर्दी, वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। विशेष रूप से सर्दियों में गरीब और असहाय लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण करते हैं। वहीं, छठ महापर्व के दौरान भी जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान कर पर्व की खुशियों में सहभागी बनते हैं। महिलाओं का कहना था कि पप्पू सरदार हर साल भाई का फर्ज निभाते हुए उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट